हम कहीं मंदिर बना बैठे तो कहीं मस्जिद
कहीं शमशान बना बैठे तो कहीं कब्रगाह
हमसे अच्छे तो ये परिंदे हैं ..
जो कभी इस गली बैठे तो कभी उस गली
ना काशी की फ़िक्र ना काबुल की
ना अंतिम पराव पे
अग्नि में जलने की चिंता
ना कब्र में दफ़न होने की चिंता...
हमसे अच्छे तो ये परिंदे हैं .... .!
लेखक : दीपेश कुमार
Monday, March 29, 2010 |
Category: |
भावनाओं का समंदर कहलाता था कभी वो
पर आज झूठ और कपट के भंवर में
"भावनाओं की अनीमिया " से जूझ रहा है वो
ये छुआ छुत का रोग नहीं
फिर भी हवा में क्यूँ तैर रहे विषाणु
बिखरता समाज
नित्य बनती नयी परिभाषायें मानवता और दानवता की ....
मानवता पे हावी होती दानवता
दूर खरा रो रहा भगवान...
फिर भी क्यूँ तैर रहे ये विषाणु ..
नयी यात्रायें, नित्य नए पराव..
मिलती नयी सीख, मिलते नयी कलयुगी महापुरुष..
फिर भी क्यूँ तैर रहे ये विषाणु ...
शायद जब तक
मनुज नहीं साधेगा
सचाई और ईमानदारी का मंत्र
दूर नहीं होगी ये " अनीमिया भावनाओं की "
तब तक
यूँ ही तैरते रहेंगे हवा में ये विषाणु...!!!
लेखक ; दीपेश कुमार
Friday, March 12, 2010 |
Category: |
आम आदमी आम आदमी
नारा रहा है गूंज आसमान में.....
मगर बदल नहीं रही तक़दीर
" आम आदमी " की
कॉंग्रेस ने कहा " उनका हाथ आम आदमी के साथ "
और
भाजपा ने कहा " उनका कमल है आम आदमी "
पर विवशता यही है कि
आज भी वहीँ है आम आदमी
कल तक था जहाँ खरा "आम आदमी "
आम आदमी आम आदमी
नारा रहा है गूंज आसमान में...
बदल रही हैं सरकारें
मगर फिर भी पलट नहीं रही तक़दीर
ठगा जा रहा
पग पग में "आम आदमी "
आम आदमी आम आदमी
नारा रहा है गूंज आसमान में...
बदल रही हैं तो बस पार्टियों की घोषणायें
सिकुर रहा "आम आदमी का संसार "
कहीं भूत के आयने में गुम ना जाये
अपना बेचारा " आम आदमी .....!"
लेखक : दीपेश कुमार
Monday, February 22, 2010 |
Category: |
ज़माने ने ऐसा छला
है
भावनाओं को
कि
टूट गयी है
कमर आस्थाओं की.. ज़माने ने ऐसा छला है ....
अधर्म की कुछ चली है
ऐसी लहर कि
डूबती जा रही है
किश्ती मानवता की हे मनुपुत्र.. बचा लो किश्ती
इस मानव की
दिला दो इसे स्वर्गगति....!! लेखक : दीपेश कुमार ` जननायक `
Friday, January 29, 2010 |
Category: |
ना जाने क्यूँ... कलयुग की इस सदी में सत्य हमेशा हार जाता है ना जाने क्यूँ... आज की सदी में जो जितना ही ऊँचा वो उतना ही अकेला मुख पर दिखावटी मुस्कान बनाये मन ही मन वह रोता यह सोच आज में चुप हूँ ना जाने क्यूँ... इस उपवन में हमेशा झूठ का ही जयकारा है ....! लेखक : दीपेश कुमार
Sunday, January 24, 2010 |
Category: |
अक्शर सोचा करता हूँ ..
पथ के साथी
क्यूँ
गुम हो जाते हैं
अतीत के आएने में..
अक्शर सोचा करता हूँ..
स्मृति की रेखाएं
क्यूँ
सिकुर जाती हैं
आशिया नया बनाने में...
अक्शर सोचा करता हूँ.
जीवन की हरियाली
क्यूँ
मुरझा जाती है
जीवन पथ पे ...! लेखक : दीपेश कुमार
Friday, January 22, 2010 |
Category: |
अपनी हाथ की रेखाओं को
हमेशा झुतालाता रहा हूँ मैं कभी जीत को तो
कभी हार को गले लगाता रहा
हूँ मैं
हर हार को
जीत में बदलना जानता हूँ मैं
तकदीर से भी आगे जाने
की तमन्ना रखता हूँ मैं..!!! लेखक :-
दीपेश कुमार
Thursday, January 21, 2010 |
Category: |
यादों की अमिट तस्वीर ,
जब जब मानस पटल पर उभरेगी ..
स्मृतियों के बादल से..
तब तब हँसी और
आँसों रुपी फुहारें बरसेंगी.....!!
लेखक : दीपेश कुमार
Thursday, January 21, 2010 |
Category: |